Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: JINISHA KHATTAR
मेरठ में डॉक्टर ने की आत्महत्या:कमरे में लटका मिला शव, पुलिस ने जांच शुरू की
04 Mar 2026, 08:43 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र की गोकुलधाम कॉलोनी में बुधवार को एक डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक डॉक्टर की पहचान 30 वर्षीय गिरी प्रसाद के रूप में हुई है। वह मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले थे और गढ़ रोड स्थित गोकुलधाम कॉलोनी के डी ब्लॉक में किराए के मकान में रहते थे। डॉ. गिरी प्रसाद लालाराम मेडिकल कॉलेज से एमडी की पढ़ाई कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो मकान मालिक को शक हुआ। उन्होंने कमरे में देखा तो डॉ. गिरी प्रसाद का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और वे मेरठ के लिए रवाना हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज के एचओडी डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
सेंट्रल मार्केट के 42 भवनों में नहीं छोड़ना होगा सेटबैक:नई स्किम के तहत राहत के आसार, अभी तक 710 पर नोटिस किए जा चुके चस्पा
May 04, 2026
thumb
मेरठ में अवैध स्विमिंग पूल में डूबने से 12 साल के मासूम की मौत, संचालक और मालिक पुलिस हिरासत में
May 04, 2026
thumb
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बनाई आईडी और 11 राज्यों के लोगों को बनाया शिकार; अब यूं हुआ गिरफ्तार
May 03, 2026
thumb
Sultanpur News: सड़क हादसों में बीज विक्रेता की मौत, पांच श्रद्धालु घायल
May 03, 2026
thumb
गली में टहल रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली:मेरठ में खाना खाने के बाद टहल रहा था, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
May 03, 2026
thumb
बुलंदशहर महिला अस्पताल में नवजात बदला:परिजनों के हंगामे के बाद मेरठ से लाकर सौंपा सही बच्चा
May 03, 2026
thumb
Meerut: 16 साल की दुष्कर्म पीड़िता बनी मां, मेडिकल अस्पताल में दिया बेटे को जन्म; ये हुआ किशोरी का हाल
May 03, 2026