Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
बुलंदशहर महिला अस्पताल में नवजात बदला:परिजनों के हंगामे के बाद मेरठ से लाकर सौंपा सही बच्चा
03 May 2026, 07:42 AM Uttar Pradesh - Bulandshahr
Reporter : Arun Mishra
Bulandshahr

बुलंदशहर के जिला महिला अस्पताल में नवजात शिशु बदलने का एक गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के कारण एक महिला को उसके बेटे के बजाय बेटी सौंप दी गई। परिजनों के विरोध और हंगामे के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और जांच के लिए एक टीम गठित की गई है।

खुर्जा के आबदा नगर निवासी अरमान की पत्नी नफीसा ने 29 अप्रैल को कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला महिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। वहीं, लखावटी निवासी युनुस की पत्नी फिजा ने शिकारपुर सीएचसी पर बेटी को जन्म दिया। नवजात की तबीयत बिगड़ने पर फिजा और उसके बच्चे को जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां दोनों नवजातों को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था।

इसी बीच, नफीसा की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार सुबह उसे मेरठ रेफर किया गया। आरोप है कि रेफर करते समय अस्पताल स्टाफ ने एसएनसीयू वार्ड से बच्चा लाने में लापरवाही बरती और नफीसा को उसके बेटे के बजाय फिजा की बेटी दे दी।

मेरठ पहुंचने के बाद जब परिजनों को नवजात को लेकर शक हुआ, तो यह मामला उजागर हुआ। इसके बाद बुलंदशहर अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और तीन कर्मचारियों की एक टीम मेरठ भेजी गई। टीम ने सही नवजात की पहचान कर बच्चे को बदलकर उसके वास्तविक परिजनों को सौंपा।

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय पटेल ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित कर दी गई है और मेरठ से बच्चा लाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
सेंट्रल मार्केट के 42 भवनों में नहीं छोड़ना होगा सेटबैक:नई स्किम के तहत राहत के आसार, अभी तक 710 पर नोटिस किए जा चुके चस्पा
May 04, 2026
thumb
मेरठ में अवैध स्विमिंग पूल में डूबने से 12 साल के मासूम की मौत, संचालक और मालिक पुलिस हिरासत में
May 04, 2026
thumb
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बनाई आईडी और 11 राज्यों के लोगों को बनाया शिकार; अब यूं हुआ गिरफ्तार
May 03, 2026
thumb
Sultanpur News: सड़क हादसों में बीज विक्रेता की मौत, पांच श्रद्धालु घायल
May 03, 2026
thumb
गली में टहल रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली:मेरठ में खाना खाने के बाद टहल रहा था, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
May 03, 2026
thumb
Meerut: 16 साल की दुष्कर्म पीड़िता बनी मां, मेडिकल अस्पताल में दिया बेटे को जन्म; ये हुआ किशोरी का हाल
May 03, 2026