Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
गली में टहल रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली:मेरठ में खाना खाने के बाद टहल रहा था, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
03 May 2026, 07:57 AM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए और घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं। घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के ऊंचा सदीक नगर स्थित हत्ते वाली गली की है।

विस्तार से जानिए पूरा मामला…

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के ऊंचा सद्दीक नगर की हत्ते वाली गली का रहने वाला अमन (18), पुत्र समयद्दीन, कपड़ों की फेरी का काम करता है। शनिवार रात करीब 10:30 बजे वह काम से लौटकर खाना खाने के बाद गली में टहल रहा था। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे।

बताया जा रहा है कि पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद बदमाशों ने पिस्टल निकालकर अमन के सिर से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अमन जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर एसपी सिटी विनायक गोपाल मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस का खोखा बरामद किया और घायल युवक को तत्काल अस्पताल भर्ती कराया। घायल अमन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रिहान उर्फ मोनी नाम के युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उस पर गोली चलाई।

इसके आधार पर पुलिस ने इलाके के ही दो युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं, घायल के भाई उम्रदीन का कहना है कि उनके परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं है।

एसपी सिटी विनायक भोपाल भोसले ने बताया कि एक युवक को डायल 112 के माध्यम से गोली मारने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही जा रही है।

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
सेंट्रल मार्केट के 42 भवनों में नहीं छोड़ना होगा सेटबैक:नई स्किम के तहत राहत के आसार, अभी तक 710 पर नोटिस किए जा चुके चस्पा
May 04, 2026
thumb
मेरठ में अवैध स्विमिंग पूल में डूबने से 12 साल के मासूम की मौत, संचालक और मालिक पुलिस हिरासत में
May 04, 2026
thumb
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बनाई आईडी और 11 राज्यों के लोगों को बनाया शिकार; अब यूं हुआ गिरफ्तार
May 03, 2026
thumb
Sultanpur News: सड़क हादसों में बीज विक्रेता की मौत, पांच श्रद्धालु घायल
May 03, 2026
thumb
बुलंदशहर महिला अस्पताल में नवजात बदला:परिजनों के हंगामे के बाद मेरठ से लाकर सौंपा सही बच्चा
May 03, 2026
thumb
Meerut: 16 साल की दुष्कर्म पीड़िता बनी मां, मेडिकल अस्पताल में दिया बेटे को जन्म; ये हुआ किशोरी का हाल
May 03, 2026