Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
मेरठ में अवैध स्विमिंग पूल में डूबने से 12 साल के मासूम की मौत, संचालक और मालिक पुलिस हिरासत में
04 May 2026, 07:18 AM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

SZN संवाददाता, मेरठ। गर्मियों में अवैध रूप से संचालित स्विमिंग पूल हर साल किसी घर की खुशियां छीन लेते हैं। बावजूद इसके प्रशासनिक-पुलिस अधिकारी इस साल भी आंख बंद कर बैठे रहे।

परिणाम सामने हैं, फिर एक परिवार की खुशियां फिर अवैध स्विमिंग पूल निगल गया। तारापुरी निवासी युसुफ के 12 साल का बेटा आकिल पिलोखड़ी रोड स्थित वाटरलैंड स्विमिंग पूल में नहाने गया और डूब गया। यहां न कोई गार्ड था, न ही डॉक्टर। बच्चे का डूबने का किसी को पता नहीं चला।

शाम 8.15 बजे स्विमिंग पूल का पानी निकाला गया तो बालक का शव दिखाई दिया। इसके बाद उसे हापुड़ रोड के न्यू मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक का शव कब्जे में लेकर पूल मालिक व संचालक को हिरासत में ले लिया।

देर रात तक थाने पर घटना की तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। आठ साल पहले भी इसी पूल में एक 15 साल के किशोरी की डूबने से मौत हो गई थी और तब इसे सील किया गया था।

लिसाड़ी गेट के मोहल्ला तारापुरी आरा मशीन वाली गली निवासी युसुफ उर्फ लाले पुताई का काम करते है। उनके चार बच्चे बेटी 14 वर्षीय निशा, 12 वर्षीय आकिल, 8 वर्षीय ताजिम व 3 वर्षीय अलीशान है। युसुफ ने बताया कि शाम पांच बजे आकिल मोहल्ले के बच्चों संग पिलोखड़ी रोड जनकपुरी स्थित वाटरलैंड स्विमिंग पूल पर नहाने गया था।

स्विमिंग पूल कोतवाली के जाटवगेट निवासी वासिद व यासर का है। उन्होंने इसे श्यामनगर निवासी वसीम को ठेके पर दे रखा है। आकिल के दोस्त नहाने के बाद वापस चले गए। बालकों ने बताया कि आकिल नहीं मिला तो उन्होंने समझा वह वापस चला गया है।

पुलिस के अनुसार, रात 8.15 बजे कर्मचारियों ने पूल का पानी निकाला तो उसमें एक बालक का शव दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल सूचना यासर को दी। वह मौके पर पहुंचे तथा बालक को लेकर न्यू मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बालक की पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान मोहल्ले के एक युवक ने आकिल को पहचानते हुए उसका पता बताया। युसुफ व नरगिश ने अस्पताल आकर शव की पहचान आकिल के रूप में की।

पुलिस ने मौके पर मौजूद यासर व संचालक वसीम को हिरासत में लेकर शव कब्जे में ले लिया। यासर ने स्विमिंग पूल अपने भाई का बताते हुए अनुमति व अन्य जानकारी से इनकार किया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी विनायक भोंसले ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
सेंट्रल मार्केट के 42 भवनों में नहीं छोड़ना होगा सेटबैक:नई स्किम के तहत राहत के आसार, अभी तक 710 पर नोटिस किए जा चुके चस्पा
May 04, 2026
thumb
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बनाई आईडी और 11 राज्यों के लोगों को बनाया शिकार; अब यूं हुआ गिरफ्तार
May 03, 2026
thumb
Sultanpur News: सड़क हादसों में बीज विक्रेता की मौत, पांच श्रद्धालु घायल
May 03, 2026
thumb
गली में टहल रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली:मेरठ में खाना खाने के बाद टहल रहा था, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
May 03, 2026
thumb
बुलंदशहर महिला अस्पताल में नवजात बदला:परिजनों के हंगामे के बाद मेरठ से लाकर सौंपा सही बच्चा
May 03, 2026
thumb
Meerut: 16 साल की दुष्कर्म पीड़िता बनी मां, मेडिकल अस्पताल में दिया बेटे को जन्म; ये हुआ किशोरी का हाल
May 03, 2026