Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बनाई आईडी और 11 राज्यों के लोगों को बनाया शिकार; अब यूं हुआ गिरफ्तार
03 May 2026, 05:26 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

SZN संवाददाता, मेरठ।मेरठ के प्रशांत अग्रवाल ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर 11 राज्यों के 39 लोगों से ट्रेन, फ्लाइट और होटल बुकिंग के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी की।

 शास्त्रीनगर स्थित गोल मंदिर कैंपस निवासी प्रशांत अग्रवाल ने ट्रेन में रिजर्वेशन कराने के नाम पर 11 राज्यों के 39 लोगों से 15 लाख की ठगी कर ली। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के नाम पर एकाउंट बनाया। ट्रेन में रिजर्वेशन कराने के नाम पर अपने बैंक खाते से रकम मंगाई। उसके बाद मोबाइल नंबर बंद कर लेता था। इंडियन साइबर क्राइम कार्डिनेशन सेंटर पर आई शिकायतों के आधार पर साइबर सेल ने प्रशांत अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि इंडियन साइबर क्राइम कार्डिनेशन सेंटर के पोर्टल पर नौचंदी थाने के शास्त्रीनगर स्थित गोल मंदिर कैंपस में रहने वाले प्रशांत अग्रवाल के खिलाफ यूपी, महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात, दिल्ली, बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और पंजाब से 39 शिकायतें दर्ज थी। साइबर सेल के प्रभारी संजय पांडेय की टीम ने मामले की जांच शुरू की। प्रशांत अग्रवाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

उसने बताया कि दो साल पहले मुंबई में पेट टैक्सी चलाता था। वहां से घर लौटने के लिए इंस्टाग्राम पर एक टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के दिए नंबर पर काल की। उसने ट्रेन में रिजर्वेशन कराने का झांसा देकर 35 सौ रुपये ठग लिए। उसके बाद प्रशांत अग्रवाल ने पेट टैक्सी का काम छोड़ दिया। टूर एंव ट्रेवल्स के नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एकाउंट बनाया। वहां पर पोस्ट अपलोड की गई कि ट्रेन में रिजर्वेंशन, हवाई जहाज और होटल की बुकिंग कराने वाले दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।

लोगों ने मोबाइल नंबरों पर काल कर ट्रेनों में रिजर्वेंशन, होटल और हवाई जहाज की बुकिंग कराने के लिए आवेदन किए। अपने बैंक खाते में उनसे रकम डलवाने के बाद रिजर्वेशन नहीं कराते थे। ऐसे में प्रशांत अग्रवाल ने करीब 15 लाख की ठगी कर ली। उसके खिलाफ साइबर पोर्टल पर 39 लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। प्रशांत ने अपनी मां के खाते में भी ठगी की रकम ले रखी है। उक्त ठगी की रकम से प्रशांत ने एक टैक्सी खरीद ली है।

ठगी के साथ-साथ प्रशांत पिछले दस माह से टैक्सी भी चला रहा था। रकम डलवाने के बाद इंस्टाग्राम पर मोबाइल नंबर बदल देता था। उसने फर्जी आइडी पर भी काफी मोबाइल सिम खरीद लिए थे। पुलिस ने प्रशांत के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बैक की पासबुक भी बरामद की है। नौचंदी थाने में उसके खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ 2016 कोतवाली थाने में जुआ खेलने का मुकदमा दर्ज है, जबकि 2018 में पल्लवपुरम थाने में हादसे का मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
सेंट्रल मार्केट के 42 भवनों में नहीं छोड़ना होगा सेटबैक:नई स्किम के तहत राहत के आसार, अभी तक 710 पर नोटिस किए जा चुके चस्पा
May 04, 2026
thumb
मेरठ में अवैध स्विमिंग पूल में डूबने से 12 साल के मासूम की मौत, संचालक और मालिक पुलिस हिरासत में
May 04, 2026
thumb
Sultanpur News: सड़क हादसों में बीज विक्रेता की मौत, पांच श्रद्धालु घायल
May 03, 2026
thumb
गली में टहल रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली:मेरठ में खाना खाने के बाद टहल रहा था, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
May 03, 2026
thumb
बुलंदशहर महिला अस्पताल में नवजात बदला:परिजनों के हंगामे के बाद मेरठ से लाकर सौंपा सही बच्चा
May 03, 2026
thumb
Meerut: 16 साल की दुष्कर्म पीड़िता बनी मां, मेडिकल अस्पताल में दिया बेटे को जन्म; ये हुआ किशोरी का हाल
May 03, 2026