Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
Sultanpur News: सड़क हादसों में बीज विक्रेता की मौत, पांच श्रद्धालु घायल
03 May 2026, 12:25 PM Uttar Pradesh - Sultanpur
Reporter : Arun Mishra
Sultanpur

वलीपुर/अमेठी। सुल्तानपुर के बल्दीराय के पूरे हरिवंश गिरजा मोड़ निवासी बीज विक्रेता पंकज उपाध्याय (30) की शनिवार को रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर जगदीशपुर के मंगौली के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

सत्य प्रकाश के मुताबिक उनका बेटा पंकज गांव के पास बीज की दुकान करता था। शनिवार वह जगदीशपुर में आयोजित बैठक में शामिल होने बाइक से निकला था। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर मंगौली के पास पीछे से आए ट्रक ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक सहित भाग रहे चालक का स्थानीय लोगों ने पीछा किया। पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर ग्रामीणों ने चालक को ट्रक सहित पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंकज उपाध्याय ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन ट्रक के नीचे दबने से उनकी मौत हो गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पंकज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। अस्पताल पहुंचीं मां सरोज देवी बेटे का शव देख बिलख उठीं। रोते हुए कहा कि अभी तो घर से निकला था। 
श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई
भदैंया। अयोध्या-प्रयागराज बाईपास के कमनगढ़ के पास शुक्रवार देर रात 12 बजे कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार झारखंड के पलामू जिले के पंडवा निवासी राहुल कुमार तिवारी (38), कालिंदा देवी (59), नेहा कुमारी (35), सत्यनारायण तिवारी (62) व चालक विकास (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां से नेहा, राहुल व कालिंदा देवी को चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। कार अयोध्या से वाराणसी जा रही थी। ग्रामीणों के अनुसार कार में आठ लोग सवार थे। रात्रि में हुई दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक घटनास्थल से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। क्षतिग्रस्त कार को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (SZN MEDIA)


Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
सेंट्रल मार्केट के 42 भवनों में नहीं छोड़ना होगा सेटबैक:नई स्किम के तहत राहत के आसार, अभी तक 710 पर नोटिस किए जा चुके चस्पा
May 04, 2026
thumb
मेरठ में अवैध स्विमिंग पूल में डूबने से 12 साल के मासूम की मौत, संचालक और मालिक पुलिस हिरासत में
May 04, 2026
thumb
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बनाई आईडी और 11 राज्यों के लोगों को बनाया शिकार; अब यूं हुआ गिरफ्तार
May 03, 2026
thumb
गली में टहल रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली:मेरठ में खाना खाने के बाद टहल रहा था, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
May 03, 2026
thumb
बुलंदशहर महिला अस्पताल में नवजात बदला:परिजनों के हंगामे के बाद मेरठ से लाकर सौंपा सही बच्चा
May 03, 2026
thumb
Meerut: 16 साल की दुष्कर्म पीड़िता बनी मां, मेडिकल अस्पताल में दिया बेटे को जन्म; ये हुआ किशोरी का हाल
May 03, 2026