Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवक ने खुद को गोली मारी, बोला- 'मैं मर रहा हूं न परिवार, न प्यार और न यार जिम्मेदार...'
12 Jun 2026, 05:34 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

SZN संवाददाता, मवाना (मेरठ)। व्यापारी के इकलौते बेटे ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर खुद को गोली मार ली। गोली कनपटी पर दायीं ओर फंस गई। वह खुद ही चलकर मध्य गंगनहर से थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां से मेरठ रेफर कर दिया। वह बीकाम तृतीय वर्ष का छात्र है। उसने ढाई मिनट के लाइव में कहा, मैं मर रहा हूं न परिवार, न प्यार व न यार जिम्मेदार हैं। जीने की इच्छा नहीं है, बस अब मरना चाहता हूं। स्वजन ने उसे सिर्फ गुस्सैल बताया है।

मुहल्ला तिहाई के प्रीतनगर निवासी सुबोध रस्तोगी का मेडिकल स्टोर है। उनका 20 वर्षीय इकलौता बेटा देवांश सुभारती विश्वविद्यालय से बीकाम कर रहा है। गुरुवार शाम को वह लापता हो गया। रात सवा आठ बजे वह इंस्टाग्राम पर लाइव आया और कहा कि वह मरना चाहता है। इसके लिए दोषी न माता-पिता हैं और न प्यार और न यार-दोस्त है।

ढाई मिनट की स्टोरी में उसने खुद को दबंग व किसी से कम भी नहीं होने का दावा किया। इंस्टाग्राम से जुड़े दोस्तों ने उसे लाइव देखकर उसके स्वजन को सूचना दी। उसे काफी देर तक खोजा गया, लेकिन वह नहीं मिला। वह खुद ही मध्य गंगनहर से पैदल आकर थाने पहुंचा। उसके दाएं कान के ऊपर गोली फंसी हुई थी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

इस बीच स्वजन व दोस्त भी वहां पहुंचे। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने पूछताछ की तो उसने कहा वह मरना चाहता है। नहर पर एक खेत में गया और कुछ देर वहीं पर रहा। फिर उसने पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

सीओ पंकज लवानिया भी सीएचसी पहुंचे। पुलिस .32 प्वाइंट की पिस्टल से गोली मारने की बात कह रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक उसके बताए खेत में गए और हथियार तलाशा, लेकिन नहीं मिला। पिता ने गोली मारने का कारण नहीं बताया, सिर्फ उसके गुस्सैल होने की बात कही। उसे मेरठ मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है।

बिना घबराए करता रहा पुलिस से बात

नजदीक से गोली मारने पर वह हड्डी में ही फंस गई। सिर में खून नहीं निकल रहा था और न ही वह घबरा रहा था। घटनास्थल थाने से करीब दो किलोमीटर दूर है। गोली मारने के बाद कुछ देर तक मिट्टी में पड़ा रहा, फिर उठा और पैदल थाने पहुंच गया। उसने बताया कि दूसरी गोली चलाने की हिम्मत नहीं हुई। उसके पास कई कारतूस थे।

इन्होंने कहा....

युवक ने गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। वजह सामने नहीं आई है। प्राथमिकता उसकी जान बचाने की है। गोली पिस्टल से मारी गई लगती है। पुलिस खेत में हथियार तलाशने गई थी, लेकिन अंधेरा होने के चलते सफलता नहीं मिली।

पंकज लवानिया, सीओ मवाना

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
मेरठ के आबूलेन में लाउंज की आड़ में चलता मिला बार, युवतियां शराब पीते मिलीं; मुकदमा दर्ज
June 11, 2026
thumb
नौ राज्यों में साइबर ठगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार, फेसबुक पेज पर कालीन बेचने के नाम पर देते थे झांसा
June 11, 2026
thumb
मेरठ में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी, मासूम झुलसा:घर के बाहर जैदी फार्म के पास खेल रहा था, अस्पताल में भर्ती
June 07, 2026
thumb
मेरठ में सेना के जवान की संदिग्ध मौत:28 वर्षीय देव चौधरी बुधवार सुबह मृत पाए गए
June 04, 2026
thumb
क्या है भुवनेश्वर की 'वोबली सीम', जिसके मुरीद हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर
June 03, 2026
thumb
Meerut: मवाना में दिन निकलते ही ईडी का छापा, कपड़ा कारोबारी के घर जांच जारी, किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं
June 03, 2026