Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
@SZN MEDIA
मेरठ में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी, मासूम झुलसा:घर के बाहर जैदी फार्म के पास खेल रहा था, अस्पताल में भर्ती
07 Jun 2026, 09:36 AM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म इलाके में शनिवार रात 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में हुए फॉल्ट से निकली चिंगारियों की चपेट में आकर 9 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, जैदी फार्म मेन रोड स्थित गली नंबर-2 निवासी आसिफ का पुत्र अब्बुजर (9) शनिवार रात घर के पास लगे विद्युत पोल के निकट वाइपर से खेल रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में अचानक फॉल्ट हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज धमाके के साथ लाइन से चिंगारियां निकलीं, जिनकी चपेट में आकर बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया।

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे का उपचार जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी

हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आबादी वाले इलाके के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें लगातार खतरा बनी हुई हैं। लोगों ने विभाग से सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने, लाइनों की नियमित जांच कराने और हादसे की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवक ने खुद को गोली मारी, बोला- 'मैं मर रहा हूं न परिवार, न प्यार और न यार जिम्मेदार...'
June 12, 2026
thumb
मेरठ के आबूलेन में लाउंज की आड़ में चलता मिला बार, युवतियां शराब पीते मिलीं; मुकदमा दर्ज
June 11, 2026
thumb
नौ राज्यों में साइबर ठगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार, फेसबुक पेज पर कालीन बेचने के नाम पर देते थे झांसा
June 11, 2026
thumb
मेरठ में सेना के जवान की संदिग्ध मौत:28 वर्षीय देव चौधरी बुधवार सुबह मृत पाए गए
June 04, 2026
thumb
क्या है भुवनेश्वर की 'वोबली सीम', जिसके मुरीद हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर
June 03, 2026
thumb
Meerut: मवाना में दिन निकलते ही ईडी का छापा, कपड़ा कारोबारी के घर जांच जारी, किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं
June 03, 2026