Search News
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- राजनीति
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- स्वास्थ्य
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
Choose Location
SZN संवाददाता, मेरठ। आबूलेन के नया बाजार रविंदरपुरी में स्लाट रस्ट्रो एंड लाउंज की आड़ में बार का संचालन हो रहा था। पुलिस ने लाउंज में छापा मारकर शराब का सेवन करते हुए तीन युवतियों और शराब परोसने वाले युवक को पकड़ लिया। साथ ही लाउंज के मालिकों को भी गिरफ्तार किया गया। आबकारी एक्ट में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। युवतियां निजी कंपनियों में काम करती हैं, उनका मेडिकल कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया गया।
कृतिका निवासी पल्लवपुरम और अंकित गुर्जर निवासी रोहटा ने हिस्सेदारी में सदर बाजार के आबूलेन स्थित नया बाजार रविंदरपुरी में स्लाट रेस्ट्रो एंड लाउंज खोला हुआ है। उक्त लाउंज में अतुल कुमार शराब परोसने का काम करता है। एएसपी नवीना शुक्ला ने बताया कि पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थीं कि लाउंज में डांस पार्टी के दौरान नाबालिग लड़के और लड़कियों को शराब परोसी जाती है।
एएसपी ने टीम गठित कर बुधवार की रात को साढ़े आठ बजे लाउंज में छापा मार दिया। लाउंज के अंदर तीन युवतियां शराब पी रही थीं। अतुल कुमार उक्त युवतियों को शराब परोस रहा था। साथ ही नाबालिग गाने पर डांस कर रहे थे।
पुलिस ने छापामारी के दौरान कृतिका, अंकित गुर्जर और अतुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शराब पीने वाली तीनों युवतियों को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। एल्कोहल की पुष्टि होने के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। तीनों ही युवतियां निजी फर्मों में काम करती हैं, जो हाईप्रोफाइल परिवारों से जुड़ी हुई हैं।
होटल स्वामी कृतिका, अंकित गुर्जर और अतुल कुमार के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। लाउंज में हिस्सेदारी के साथ-साथ कृतिका बतौर मैनेजर के रूप में काम कर रही थी। एएसपी ने बताया कि लाउंज के अंदर से शराब की खाली और भरी हुई बोतल भी बरामद हुई है।
जांच में सामने आया कि लाउंज के अंदर नाबालिग लड़के और लड़कियों को बुलाकर शराब पिलाई जाती है। साथ ही उनकी डांस पार्टी भी आयोजित की जाती है। बताया जाता है कि उक्त होटल में नाबालिग लड़के और लड़कियां स्कूल में बंक मारकर लाउंज में दिनभर बैठे रहते हैं।
Latest News