Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
एक्सक्लूसिव
राजपाल का मसीहा कौन?
कौन हैं 1.11 करोड़ देकर राजपाल की मदद करने वाले राव इंद्रजीत सिंह? खुद धोखाधड़ी में फंसे, लंबी है क्रिमिनल हिस्ट्री
11 Feb 2026, 05:46 PM Maharashtra - Mumbai
Reporter : Arun Mishra
Mumbai कॉमेडियन राजपाल को आर्थिक मुश्किलों के बीच म्यूजिक प्रोड्यूसर और जेम ट्यून्स के फाउंडर राव इंद्रजीत ने 1.11 करोड़ की मदद की है. हालांकि, इंद्रजीत का विवादों से पुराना नाता भी रहा है, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग, हत्या के आरोप और कई पुलिस केस शामिल हैं.

अपनी कॉमेडी से सालों से दर्शकों को राजपाल ने एंटेरटेन किया है. फिर हेरा फेरी, दे दना दन, भागम भाग, हंगामा, भूल भुलैया जैसी फिल्में कर उन्होंने लोगों के दिलों में राज किया. लेकिन जब वो मुश्किल में फंसे तो इंडस्ट्री ने उनका बढ़-चढ़कर साथ दिया. 9 करोड़ के कर्ज में डूबे राजपाल को तिहाड़ जेल से निकालने की कोशिश में पूरी इंडस्ट्री लगी हुई है.

कई सेलेब्स ने राजपाल को फाइनेंसियल सपोर्ट दिया है. इसमें 1.11 करोड़ की धनराशि जिसने दी है, उस शख्स का नाम है राव इंद्रजीत सिंह. इंटरनेट पर राव इंद्रजीत को गूगल किया जा रहा है. यूजर्स जानना चाहते हैं आखिर कौन है इंद्रजीत, जिन्होंने राजपाल की बुरे वक्त में दिल खोलकर मदद की है. जानते हैं इस रिपोर्ट में....

कौन हैं राव इंद्रजीत?
राव इंद्रजीत पेशे से म्यूजिक प्रोड्यूसर और जेम ट्यून्स म्यूजिक लेबल के फाउंडर हैं. उन्होंने इस कंपनी को 2006 में खोला था. अपने इस बैनर तले उन्होंने कई हरियाणवी और पंजाबी गानों को बनाया है. जेम ट्यून्स हरियाणवी यूट्यूब चैनल पर 4.75 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. वहीं पंजाबी चैनल के 3.81 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. राव की ये कंपनी पंजाबी, राजस्थानी, भक्ति, हरियाणवी और गजल को लेकर अलग चैनल चलाती है. हाल ही में इस लेबल ने अपने ऑरिजनल डिजीटल कंटेंट को यूट्यूब सीरीज 'स्टोन पेपर सीजर' के साथ एक्सपैंड किया है. इसमें कंटेंट क्रिएटर श्रेया कालरा ने काम किया है. इसी लेबल के अंडर शहबाज बदेशा ने सॉन्ग 'फेम देख' से सिंगिंग डेब्यू किया है. इंस्टा पर राव इंद्रजीत के 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
सेंट्रल मार्केट के 42 भवनों में नहीं छोड़ना होगा सेटबैक:नई स्किम के तहत राहत के आसार, अभी तक 710 पर नोटिस किए जा चुके चस्पा
May 04, 2026
thumb
मेरठ में अवैध स्विमिंग पूल में डूबने से 12 साल के मासूम की मौत, संचालक और मालिक पुलिस हिरासत में
May 04, 2026
thumb
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बनाई आईडी और 11 राज्यों के लोगों को बनाया शिकार; अब यूं हुआ गिरफ्तार
May 03, 2026
thumb
Sultanpur News: सड़क हादसों में बीज विक्रेता की मौत, पांच श्रद्धालु घायल
May 03, 2026
thumb
गली में टहल रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली:मेरठ में खाना खाने के बाद टहल रहा था, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
May 03, 2026
thumb
बुलंदशहर महिला अस्पताल में नवजात बदला:परिजनों के हंगामे के बाद मेरठ से लाकर सौंपा सही बच्चा
May 03, 2026
thumb
Meerut: 16 साल की दुष्कर्म पीड़िता बनी मां, मेडिकल अस्पताल में दिया बेटे को जन्म; ये हुआ किशोरी का हाल
May 03, 2026