Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
SPORT DESK, SZN MEDIA
IND vs ENG LIVE Cricket Score: भारत-इंग्‍लैंड विजेता की फाइनल में होगी न्‍यूजीलैंड से भिड़ंत, वानखेड़े पर होगी टक्‍कर
05 Mar 2026, 09:00 AM Delhi - Delhi
Reporter : Arun Mishra
Delhi

IND vs ENG Semi Final Live Score: भारत और इंग्‍लैंड के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। टी20 वर्ल्‍ड कप इतिहास में भारत और इंग्‍लैंड लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में टकराएंगे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली।India vs England T20 World Cup Semi-final 2 LIVE score। भारत और इंग्‍लैंड के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। टी20 वर्ल्‍ड कप इतिहास में भारत और इंग्‍लैंड लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में टकराएंगे। इससे पहले 2022 और 2024 टी20 वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में भारत-इंग्‍लैंड आमने-सामने थे।

उल्‍लेखनीय है कि 2022 और 2024 में इन दोनों टीमों में से जो विजेता बना, उसने आगे चलकर खिताब भी अपने नाम किया। इंग्‍लैंड ने 2022 और भारत ने 2024 टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीता था। बहरहाल, भारत और इंग्‍लैंड के बीच गुरुवार को जो विजेता बनेगा, उसका फाइनल में सामना न्‍यूजीलैंड से होगा। कीवी टीम ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 43 गेंदें शेष रहते 9 विकेट से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्‍की की।

बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब भारत-इंग्लैंड में से जो भी टीम दूसरा सेमीफाइनल मैच जीतेगी, वो फाइनल में जगह बना लेगी।

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
सेंट्रल मार्केट के 42 भवनों में नहीं छोड़ना होगा सेटबैक:नई स्किम के तहत राहत के आसार, अभी तक 710 पर नोटिस किए जा चुके चस्पा
May 04, 2026
thumb
मेरठ में अवैध स्विमिंग पूल में डूबने से 12 साल के मासूम की मौत, संचालक और मालिक पुलिस हिरासत में
May 04, 2026
thumb
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बनाई आईडी और 11 राज्यों के लोगों को बनाया शिकार; अब यूं हुआ गिरफ्तार
May 03, 2026
thumb
Sultanpur News: सड़क हादसों में बीज विक्रेता की मौत, पांच श्रद्धालु घायल
May 03, 2026
thumb
गली में टहल रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली:मेरठ में खाना खाने के बाद टहल रहा था, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
May 03, 2026
thumb
बुलंदशहर महिला अस्पताल में नवजात बदला:परिजनों के हंगामे के बाद मेरठ से लाकर सौंपा सही बच्चा
May 03, 2026
thumb
Meerut: 16 साल की दुष्कर्म पीड़िता बनी मां, मेडिकल अस्पताल में दिया बेटे को जन्म; ये हुआ किशोरी का हाल
May 03, 2026