Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- स्वास्थ्य
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
Choose Location
Current:
India
Country: India
Selected State: None
SPORTS CORNER
सूर्यवंशी को बोर्ड परीक्षा में नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट,
प्रिंसिपल बोले- वो मेरे लिए सिर्फ स्टूडेंट
13 Feb 2026, 08:30 PM
Bihar
-
Samastipur
Reporter :
Arun Mishra
Samastipur
समस्तीपुर के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा (Vaibhav Suryavanshi Board Exam) में शामिल होंगे। पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य नील किशोर सिन्हा ने बताया कि उन्हें परीक्षा केंद्र पर कोई वीआईपी सुविधा नहीं मिलेगी। वैभव को अन्य छात्रों की तरह ही नियमों का पालन करना होगा। खेल के मैदान पर धमाल मचाने वाले वैभव के लिए यह पढ़ाई और क्रिकेट के बीच संतुलन बनाने की चुनौती है।
क्रिकेट के मैदान पर अपनी धुआंधार बैटिंग से दुनिया को हैरान करने वाले समस्तीपुर के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अब सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार हैं।
खेल के मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले 14 साल के युवा क्रिकेटर के लिए इस समय पढ़ाई और क्रिकेट करियर के बीच संतुलन बिठाने की बड़ी परीक्षा है।
पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य नील किशोर सिन्हा ने बताया कि वैभव अन्य परीक्षार्थियों की तरह ही बोर्ड परीक्षा देंगे। स्कूल में शिक्षकों एवं छात्रों में काफी जोश है, लेकिन वैभव हमारे लिए एक छात्र हैं। यह एकेडमिक पिच है। परीक्षा केंद्र में सभी बच्चों के लिए सुविधाएं समान रहेगी।
नहीं मिली वीआईपी सुविधा या विशेष रियायत'
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर उन्हें किसी प्रकार की वीआईपी सुविधा या विशेष रियायत नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता व निष्पक्षता सर्वोपरि है, इसलिए वैभव सूर्यवंशी को भी सामान्य छात्रों की तरह निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।
ज्ञात हो कि वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में अपनी प्रतिभा के कारण चर्चा में हैं। ऐसे में उनकी बोर्ड परीक्षा को लेकर भी लोगों की विशेष नजर बनी हुई है। बता दें कि सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगी।

Latest News
Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
सेंट्रल मार्केट के 42 भवनों में नहीं छोड़ना होगा सेटबैक:नई स्किम के तहत राहत के आसार, अभी तक 710 पर नोटिस किए जा चुके चस्पा
May 04, 2026
मेरठ में अवैध स्विमिंग पूल में डूबने से 12 साल के मासूम की मौत, संचालक और मालिक पुलिस हिरासत में
May 04, 2026
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बनाई आईडी और 11 राज्यों के लोगों को बनाया शिकार; अब यूं हुआ गिरफ्तार
May 03, 2026
Sultanpur News: सड़क हादसों में बीज विक्रेता की मौत, पांच श्रद्धालु घायल
May 03, 2026
गली में टहल रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली:मेरठ में खाना खाने के बाद टहल रहा था, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
May 03, 2026
बुलंदशहर महिला अस्पताल में नवजात बदला:परिजनों के हंगामे के बाद मेरठ से लाकर सौंपा सही बच्चा
May 03, 2026
Meerut: 16 साल की दुष्कर्म पीड़िता बनी मां, मेडिकल अस्पताल में दिया बेटे को जन्म; ये हुआ किशोरी का हाल
May 03, 2026
Loading more…