Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
मेरठ डीआईजी ने शेयर किया गंगा एक्सप्रेसवे स्टंट का वीडियो:दो दिन पहले युवकों ने स्टंट करते हुए बनाई थी रील, 6 आरोपियों अरेस्ट
31 May 2026, 02:05 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने गंगा एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी करने वाले युवकों का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो के पहले हिस्से में युवक थार, स्कॉर्पियो समेत अन्य लग्जरी वाहनों से एक्सप्रेसवे पर खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं।

वे सड़क पर गाड़ियों को गोल-गोल घुमा रहे हैं। रास्ता रोक रहे हैं और सोशल मीडिया रील बनाने के लिए हुड़दंग मचा रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेंडिंग गाना भी सुनाई देता है।

टोल बैरियर तोड़ा, पौधों और डिवाइडर को पहुंचाया नुकसान

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक्सप्रेसवे पर करीब आधे घंटे तक स्टंटबाजी की। इस दौरान टोल बैरियर तोड़कर वाहन निकाले गए, टोल कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट की। आरोपियों ने डिवाइडर पार कर वाहन चलाए और एक्सप्रेसवे के किनारे लगाए गए पौधों व पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया। यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए बीच सड़क पर रील बनाई गई।

वीडियो में गिरफ्तारी के बाद का दृश्य भी दिखाया

वीडियो के दूसरे हिस्से में ‘ए फ्यू मोमेंट्स लेटर’ लिखकर पुलिस कार्रवाई के दृश्य दिखाए गए हैं। इसमें आरोपी पुलिस हिरासत में नजर आ रहे हैं। उनकी लग्जरी गाड़ियां सीज की जा चुकी हैं और वे कान पकड़कर पुलिस से माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं। डीआईजी ने वीडियो के जरिए कानून तोड़ने वालों को कड़ा संदेश देने का प्रयास किया है।

दो और आरोपी गिरफ्तार, छह वाहन सीज

खरखौदा थाना पुलिस इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ कुल गिरफ्तारियों की संख्या छह हो गई है। पुलिस ने दो और वाहनों को सीज किया है, जिससे सीज गाड़ियों की संख्या भी छह हो गई है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
मेरठ में सेना के जवान की संदिग्ध मौत:28 वर्षीय देव चौधरी बुधवार सुबह मृत पाए गए
June 04, 2026
thumb
क्या है भुवनेश्वर की 'वोबली सीम', जिसके मुरीद हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर
June 03, 2026
thumb
Meerut: मवाना में दिन निकलते ही ईडी का छापा, कपड़ा कारोबारी के घर जांच जारी, किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं
June 03, 2026
thumb
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कराने वाला सपा नेता निकला:अखिलेश के साथ तस्वीर, उपचुनाव में प्रभारी रह चुका; लग्जरी गाड़ियों का शौकीन
June 02, 2026
thumb
Meerut: स्कॉर्पियो सवार युवक की गोली मारकर हत्या, राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के जिला अध्यक्ष समेत दो पर FIR
June 02, 2026
thumb
Meerut News: जेईई एडवांस्ड में सीवीपीएस का दमदार प्रदर्शन
June 02, 2026
thumb
मेरठ: छावनी पर तीन रात से मंडरा रहा संदिग्ध ड्रोन, सेना-पुलिस की संयुक्त घेराबंदी, एजेंसियों को नहीं मिला सुराग
June 01, 2026
thumb
मेरठ में उत्पीड़न से तंग आकर घर की तीसरी मंजिल से कूदी किशोरी, युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर किया यौन शोषण
June 01, 2026
thumb
मेरठ में नेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी की हत्या:फॉस्टफूड संचालक ने 3600 रुपए के लिए मार डाला, शव को पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर फेंका
June 01, 2026
thumb
सुल्तानपुर में पड़ोसी परिवार ने बीच सड़क युवती को पीटा, बाल पकड़कर खींचे; फिर थप्पड़ों की बरसात कर दी
May 31, 2026